गुरुवार, 17 सितंबर 2020

सोरठा छंद क्या है? (वीडियो ट्यूटोरियल के साथ)

 सभी मित्रों को सादर नमस्कार


आज पुनः आपके समक्ष उपस्थित हूँ नये छंद के साथ, जो है सोरठा छंद। इस छंद को समझने के लिए उन्हें कोई विशेष श्रम नहीं करना पड़ेगा, जिन्होंने मेरी दोहे से सम्बन्धित पिछली पोस्ट पढ़ी है। यदि आपने नहीं पढ़ी तो आपसे निवेदन है कि पढ़ लें। सोरठा छंद, दोहे का ठीक उल्टा होता है। देखिए उदाहरण,


दोहा 


दुष्ट गरीबी है बहुत, घोटालों में तेज।

लिये बालपन को गयी, दिया बुढ़ापा भेज॥


सोरठा

घोटालों में तेज, दुष्ट गरीबी है बहुत।
दिया बुढ़ापा भेज, लिये बालपन को गयी॥

आशा है कि आपने इसको सरलता से समझ लिया होगा। इसमें तुक दोहे की तरह दूसरे-चौथे चरणों में न होकर, बीच में पहले-तीसरे चरणों में होती है। सुन्दरता के लिए आप दूसरे-चौथे चरण भी तुकांत बना दें तो ये आपकी इच्छा पर है।

अगली पोस्ट में बात करेंगे एक नये छंद के शिल्प के साथ।

आपलोगों की सुविधा के लिए सोरठा छंद का वीडियो ट्यूटोरियल भी लगा रहा हूँ। इससे आपको प्रैक्टिकली समझने में आसानी होगी। 




धन्यवाद

6 टिप्‍पणियां: